Headlines

अबोहर में साढ़े पांच माह में पकड़े 175 तस्कर:आर्म्स एक्ट में 30 आरोपी किए अरेस्ट; 9 पिस्टल और 47 कारतूस बरामद




अबोहर की सिटी-1 पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ साढ़े पांच महीने की कार्रवाई का ब्यौरा दिया है। 1 अप्रैल से 25 सितंबर तक NDPS एक्ट के 95 मामलों में 175 आरोपी पकड़े गए। डीएसपी हरीश कुमार और थाना प्रभारी मनिंदर सिंह ने बताया कि इस दौरान 600 ग्राम हेरोइन, 39.500 किलो पोस्त, 1436 नशीली गोलियां, 506 ग्राम अफीम, 12 हजार रुपए की ड्रग मनी मिली। 30 कोमीलोफिन इंजेक्शन, 12 सिरिंज और 96 हजार प्रीगैबालिन कैप्सूल भी बरामद हुए। आर्म्स एक्ट के मामलों में 30 आरोपियों पर कार्रवाई हुई। पुलिस ने 9 पिस्टल, 10 मैगजीन, 47 कारतूस और एक देसी पिस्टल बरामद की है। थाना प्रभारी मनिंदर सिंह ने बताया कि सितंबर के 25 दिनों में NDPS एक्ट के 11 मामले दर्ज कर 18 आरोपियों को पकड़ा गया। इस दौरान 150 नशीली गोलियां मिलीं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कार्रवाई केवल तस्करों को पकड़ने तक सीमित नहीं रखी जा रही, बल्कि नशे की गिरफ्त में आए लोगों को उपचार के लिए नशा मुक्ति केंद्रों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया जा रहा है। समाजसेवी का दावा- 80 नशा पीड़ितों को केंद्र में करवाया भर्ती बॉम्बे इंस्टीट्यूट के संचालक एवं समाजसेवी गगन चुघ ने बताया कि पुलिस प्रशासन के सहयोग से अब तक करीब 80 नशा पीड़ितों को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया जा चुका है। इनमें युवा, अधेड़ आयु के लोग और कुछ युवतियां भी शामिल हैं। उनके अनुसार इनमें से कुछ लोगों ने नशा छोड़कर सामान्य जीवन की ओर वापसी की है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशा तस्करी और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *