![]()
महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए आज पांच नए डॉक्टरों ने कार्यभार संभाल लिया है। करीब दस दिन पहले तैनाती आदेश जारी हुए थे। अभी दो और डॉक्टरों के जॉइन करने का इंतजार है। खनेरी अस्पताल में हर दिन 1200 से ज्यादा मरीजों की ओपीडी होती है। यहां चार जिलों के मरीज इलाज कराने आते हैं। नए डॉक्टरों के आने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। खासकर रेडियोलॉजिस्ट और नेत्र विशेषज्ञ के आने से लंबे समय से प्रभावित सेवाएं मजबूत हुई हैं। निजी क्लीनिकों में नहीं जाना पड़ेगा
रेडियोलॉजिस्ट की सुविधा से मरीजों को अल्ट्रासाउंड जैसी जांच के लिए निजी क्लीनिकों में नहीं जाना पड़ेगा। वहीं, नेत्र विशेषज्ञ के आने से आंखों से जुड़ी जांच और इलाज अस्पताल में ही मिल सकेगा। खनेरी अस्पताल में डॉ. योगराज (मेडिसिन), डॉ. अनीता (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. विशाल (रेडियोलॉजिस्ट), डॉ. शांभवी और डॉ. अंकुश (नेत्र रोग विशेषज्ञ/आई सर्जन) ने कार्यभार संभाल लिया है। डॉक्टरों के आने से मरीजों को फायदा होगा
कार्यकारी एमएस डॉक्टर पदम शर्मा ने बताया कि पांच डॉक्टरों के आने से मरीजों को काफी फायदा होगा। यह अस्पताल किन्नौर, आनी, कुमारसैन, करसोग और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लिए मुख्य स्वास्थ्य केंद्र है। शहरों का रुख कम करना पड़ेगा
स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि खनेरी अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियमित तैनाती से रामपुर और आसपास के दूरदराज क्षेत्रों के मरीजों को राहत मिलेगी। उन्हें इलाज के लिए शिमला या अन्य बड़े शहरों का रुख कम करना पड़ेगा।
Source link
रामपुर खनेरी अस्पताल में नए डॉक्टरों ने संभाला कार्यभार:2 की जॉइनिंग का इंतजार, 4 जिलों से आते हैं मरीज; रेडियोलॉजी-नेत्र सेवाएं मजबूत हुईं
