महिला से रेप के आरोप में नामजद एसजीपीसी के पूर्व सदस्य अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ पंजाब पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले से जुड़े कई लोगों को पूछताछ और जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। पुलिस ने अलग-अलग लोगों को जांच में शामिल होने क
.
जानकारी के मुताबिक श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व अतिरिक्त हेड ग्रंथी मलकित सिंह और अमरजीत सिंह चावला के ड्राइवर मोहन सिंह को पुलिस ने नोटिस जारी किया है।
दोनों को 27 सितंबर को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। पुलिस उनसे मामले से संबंधित जानकारी और उनके कथित तौर पर जुड़े पहलुओं को लेकर पूछताछ कर सकती है।
पत्नी पपिंदर कौर को 28 सितंबर का नोटिस
मामले में अमरजीत सिंह चावला की पत्नी पपिंदर कौर को भी जांच में शामिल होने के लिए नोटिस दिया गया है। उन्हें 28 सितंबर को पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों को समझने और जरूरी जानकारी जुटाने के लिए उनसे पूछताछ कर सकती है।
कविशर मेजर सिंह को भी जांच में शामिल होने के आदेश
इसके अलावा कविशर मेजर सिंह को भी जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ के जरिए तथ्यों को स्पष्ट करने में जुटी है।

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल के साथ अमरजीत सिंह चावला की फोटो।
महिला ने क्या आरोप लगाए, 3 पॉइंट में पढ़िए…
- धार्मिक यात्रा पर आई थी: महिला मालवा क्षेत्र से संबंधित है जो 25 सालों से बहरीन में रह रही हैं। FIR के अनुसार वारदात 27 फरवरी से 19 अगस्त, 2026 के बीच की बताई गई है। महिला ने बताया कि वह धार्मिक यात्रा पर श्री आनंदपुर साहिब आई थी।
- बंधक बनाया, कई बार रेप किया: महिला का आरोप है कि चावला उसे अलग-अलग सराय/कमरों में ले गया। यहां बंधक बनाया और कई बार रेप किया। विरोध करने पर धमकाया गया, जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या की कोशिश भी की, लेकिन सेवादार ने उसे अस्पताल पहुंचाकर बचा लिया।
- जत्थेदार से भी न्याय की गुहार लगाई: महिला ने दावा किया कि उसने SGPC प्रधान हरजिंदर सिंह धामी व श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज सहित कई पंथक हस्तियों से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी।
