Headlines

नशा मुक्ति केंद्र से लौटने के कुछ घंटे में मौत:बरनाला में युवक का ड्रेन किनारे मिला शव, पैर में लगी थी सिरिंज, गांव में नशे से तीसरी मौत




बरनाला जिले के उप-मंडल महल कलां के अंतर्गत आते गांव सहिजड़ा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नशा मुक्ति केंद्र से तीन महीने का इलाज पूरा कर बीती रात ही घर लौटे 27 वर्षीय बलविंदर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह उसका शव गांव की ड्रेन (नाले) के पास पड़ा मिला। शव की टांग में नशे की सिरिंज लगी हुई थी, जिससे प्रथम दृष्टया नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका जताई जा रही है। मृतक के चाचा करनैल सिंह ने बताया कि बलविंदर पिछले करीब सात महीनों से नशे की गिरफ्त में था। परिवार ने उसे इस दलदल से निकालने के लिए नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था, जहां वह तीन महीने का इलाज पूरा कर बीती रात ही अपने घर वापस लौटा था। परिजनों के अनुसार, सुबह करीब साढ़े छह बजे वह बिना किसी को बताए घर से निकल गया। जब वह काफी देर तक वापस नहीं आया, तो उसकी तलाश शुरू की गई। करीब दो घंटे बाद ड्रेन के पास उसका बेजान शरीर मिला।ट गांव में नशे से तीसरी मौत, भड़का आक्रोश इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में नशे के कारण यह तीसरी मौत है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों और किसान संगठनों में गहरा रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इलाके में नशा तस्कर बेखौफ होकर अपना कारोबार चला रहे हैं। उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि नशा तस्करों के खिलाफ अविलंब सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि और जिंदगियां तबाह न हों। पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही थाना महल कलां की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी एएसआई मनजिंदर सिंह ने बताया कि मृतक के पिता बलवीर सिंह के बयानों के आधार पर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का पता चल सकेगा, जिसके बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *