![]()
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो फैसले लिए हैं। शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी थ्री कोच जोड़ा गया, जिससे ज्यादा यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिल सके। जैतहरी स्टेशन के पास अंडरब्रिज LHS-55 को नवरात्रि के कारण बंद करने का फैसला टाल दिया गया। यह अतिरिक्त कोच 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रहेगा। 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में यह सुविधा 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक मिलेगी। इससे यात्रियों को आसानी होगी। जैतहरी स्टेशन यार्ड के किमी 855/41-43 पर स्थित अंडरब्रिज LHS-55 को सड़क मरम्मत के लिए 22 सितंबर से 11 अक्टूबर 2026 तक बंद करने का प्रस्ताव था। जनप्रतिनिधियों की मांग पर रेलवे ने यह निर्णय स्थगित किया। यह फैसला नवरात्रि और दुर्गा विसर्जन को देखते हुए लिया गया है। अंडरब्रिज बंद नहीं होगा और सामान्य रूप से चालू रहेगा, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं होगी।
Source link
नवरात्रि के कारण जैतहरी अंडरब्रिज बंद करने का फैसला टला:शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में अतिरिक्त एसी कोच भी जोड़ा, यात्रियों को मिलेगी कंफर्म बर्थ
