Headlines

रानीगंज में बाबा गणिनाथ की 32वीं जयंती मनाई गई:आश्रम में विशेष पूजा, सुबह से जुटने लगे श्रद्धालु




अररिया के रानीगंज स्थित प्रेम नगर साधु आश्रम में शनिवार को बाबा गणिनाथ गोविंदजी की 32वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आश्रम में बाबा गणिनाथ भगवान की विशेष पूजा-अर्चना की गई। रानीगंज समेत दूर-दराज से पहुंचे महिला-पुरुष
समारोह को लेकर आश्रम को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। रानीगंज और आसपास के इलाकों के अलावा दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु पूजा में शामिल हुए। पूजा-अर्चना कर सुख-शांति की मांगी मन्नत
श्रद्धालुओं ने बाबा गणिनाथ की पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया। लोगों ने परिवार और समाज की सुख-शांति की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान आश्रम में भक्तिमय माहौल बना रहा। नवयुवक पूजा समिति ने संभाली आयोजन की व्यवस्था
नवयुवक पूजा समिति के गौरव कुमार, सुमित साह, छोटू कुमार साह, कुंदन साह, गणेश साह, अजय साह, छोटू साह, रोशन साह, ओम कुमार और सोनू कुमार ने आयोजन की व्यवस्था संभाली। अमित कुमार साह और अविनाश कुमार उर्फ पप्पू साह ने बताया कि बाबा गणिनाथ हलवाई समाज के कुलदेवता माने जाते हैं। हलवाई समाज की ओर से हर वर्ष उनका जन्मोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *