निकाय चुनाव से पहले भी राव बीकानेर आए थे। फाइल फोटो।
बीकानेर में मेयर पद पर कांग्रेस की जीत और बाद डिप्टी मेयर में बहुमत के बाद भी हार का मामला पार्टी में बड़ा मुद्दा बनकर उभरा है। पार्टी ने दिल्ली से इसके लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सचिव एवं राजस्थान के सह-प्रभारी चिरंजीव राव को बीकानेर भे
.
वे रविवार को चार दिवसीय दौरे पर बीकानेर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राव सुबह 11 बजे वायु मार्ग से बीकानेर आएंगे। उनके साथ राजस्थान कांग्रेस के महासचिव प्रद्युम्न सिंह भी रहेंगे।

कांग्रेस सचिव चिरंजीव राव
पार्टी के पूर्व प्रवक्ता नितिन वत्स ने बताया कि दौरे के दौरान चिरंजीव राव बीकानेर में प्रमुख कांग्रेसजनों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान निकाय चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी रणनीति की समीक्षा की जाएगी। कांग्रेस की ओर से चिरंजीव राव को राजस्थान का प्रभारी सचिव नियुक्त किए जाने की पुष्टि पार्टी की आधिकारिक सूची में भी की गई है।
डिप्टी मेयर हार बड़ा मुद्दा
राव को बीकानेर में डिप्टी मेयर पद पर हार के कारणों की जांच भी करनी है। वो चार दिन तक बीकानेर में रहकर पार्षदों से मुलाकात करने के साथ ही असंतुष्ट कांग्रेसजनों से भी बातचीत करेंगे। इस बारे में महापौर अनिल कल्ला और पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला से मुलाकात करेंगे। बीकानेर के सीनियर नेता पूर्व मंत्री गोविन्दराम मेघवाल, वीरेंद्र बेनीवाल, नोखा विधायक सुशीला डूडी, पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी, शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल और देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग से भी चर्चा करेंगे।
पंचायत चुनाव पर होगी बात
बीकानेर जिले में पंचायत चुनाव को लेकर देहात कांग्रेस के साथ भी पार्टी स्तर पर चर्चा की जाएगी। देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग से टिकट वितरण से लेकर चुनावी रणनीति पर चर्चा की जा सकती है। इसके लिए राव ग्राउंड रिपोर्ट से भी रूबरू होंगे।
टिकट चोरी का मुद्दा भी उठेगा
कांग्रेस में टिकट चोरी का मुद्दा भी इस दौरान उठ सकता है। दरअसल, मोहित अरोड़ा ने आरोप लगाया था कि उनका टिकट फाइनल हुआ था लेकिन बाद में टिकट में नाम बदलकर दिया गया। इस मामले में पूर्व शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत व वर्तमान अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल से चर्चा हो सकती है।
शहर अध्यक्ष ने भेजा प्रदेश अध्यक्ष को पत्र
उधर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने डिप्टी मेयर चुनाव में कांग्रेस की हार के मुद्दे पर प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द डोटासरा को पत्र लिखा है। इस पत्र में मामले की उच्च स्तरीय जांच करने की डिमांड की गई है। बहुमत के बाद भी कांग्रेस को चार वोट कम मिलने और दो वोट खराब होने की जांच होनी चाहिए। दोषी कांग्रेस नेताओं पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।
