Headlines

काम सीखने के बहाने रुका युवक, मोबाइल-नकदी लेकर भागा:फतेहाबाद में बेचने पहुंचा तो दुकानदारों ने पकड़ा, माफी मांगने पर छोड़ा




फतेहाबाद में ‘काम सीखने’ के नाम पर भरोसा जीतना और फिर रात के अंधेरे में चोरी कर फरार हो जाने एक मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने अपने ही परिचित कारीगर को चूना लगा दिया। आरोपी युवक भिवानी से दो मोबाइल, नकदी और कपड़े चुराकर फतेहाबाद की मोबाइल मार्केट में बेचने पहुंचा था। लेकिन मोबाइल दुकानदारों की सजगता के चलते वह रंगे हाथों पकड़ा गया और सारा चोरीशुदा सामान बरामद कर लिया गया। हालांकि माफी मांगने पर आरोपी को छोड़ दिया गया। काम मांगने आया और रात को की चोरी रतिया के गांव कंवलगढ़ निवासी तीर्थ ने बताया कि वह भिवानी में फर्नीचर बनाने का काम करते हैं। कुछ दिन पहले उनका एक परिचित युवक उनके पास भिवानी पहुंचा और काम सीखने की बात कहकर साथ रखने की गुहार लगाई। जान-पहचान होने के कारण तीर्थ ने उस पर भरोसा कर लिया और उसे अपने पास काम पर रख लिया। लेकिन युवक की नीयत में खोट था। रात को जब सभी कारीगर सो रहे थे, तभी मौका पाकर आरोपी कमरे में रखे दो मोबाइल फोन, 1200 की नकदी, ईयरबड्स और कपड़े समेटकर रफूचक्कर हो गया। हद तो यह रही कि जिस बैग में उसने चोरी का सामान भरा, वह बैग भी पीड़ित तीर्थ का ही था। सुबह आंख खुली तो युवक और सामान दोनों गायब मिले। मोबाइल का बिल मांगा तो खुली पोल शनिवार को आरोपी युवक चोरी किए गए दोनों मोबाइल फोन बेचने के लिए फतेहाबाद की मोबाइल मार्केट स्थित ‘भगवती मोबाइल’ पर पहुंचा। दुकान संचालक विकास बतरा ने जब युवक से फोन के पक्के बिल और कागजात मांगे, तो वह बगले झांकने लगा और टालमटोल करने लगा। हाव-भाव देखकर दुकानदार को हुआ शक दुकानदार को तुरंत उसके हाव-भाव देखकर चोरी का शक हो गया। दुकानदारों ने सूझबूझ दिखाते हुए युवक को बातों में उलझाकर बैठा लिया और फोन की जांच की। फोन में मिले एक महिला के नंबर पर संपर्क साधा गया, तो महिला ने बताया कि यह उसके भाई का फोन है, जो भिवानी से चोरी हो गया था। इसके बाद फोन के असल मालिक तीर्थ से संपर्क किया गया और उन्हें तुरंत फतेहाबाद बुलाया गया। बैग से निकला चोरी का सामान, माफी के बाद छोड़ा सूचना मिलते ही तीर्थ फतेहाबाद मोबाइल मार्केट पहुंचे और आरोपी की पहचान की। पकड़े जाने के बाद युवक ने अपने पास मौजूद बैग से चोरी किए गए दोनों मोबाइल, कपड़े, ईयरबड्स और अन्य सामान निकाल कर सौंप दिया। पीड़ित पक्ष की पुरानी जान-पहचान होने और आरोपी द्वारा अपनी गलती स्वीकार कर माफी मांगने के बाद उसे पुलिस के हवाले न करते हुए चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। हालांकि, दिनदहाड़े बाजार में हुई इस घटना की चर्चा पूरे मार्केट में रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *