Headlines

रायपुर में मेमन फेडरेशन का 44वां AGM:23 साल बाद छत्तीसगढ़ में आयोजन,12 देशों के प्रतिनिधि पहुंचे; ढेबर ने बताया निवेश का रोडमैप




ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन (AIMJF) का दो दिवसीय 44वां राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय एजीएम रायपुर के वीआईपी रोड स्थित सगुन फार्म रिसॉर्ट में शुरू हुआ। आयोजकों के मुताबिक करीब 23 साल बाद छत्तीसगढ़ में फेडरेशन का इतना बड़ा आयोजन हो रहा है। इसमें देश के विभिन्न राज्यों के साथ करीब 12 देशों से 800 से ज्यादा प्रतिनिधि, कारोबारी और निवेशक शामिल हुए हैं। सम्मेलन में समाज की एकजुटता, सामाजिक कल्याण और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की जा रही है। 520 जमातों का प्रतिनिधित्व फेडरेशन के अनुसार संगठन देशभर के करीब 15 लाख मेमन समाज के लोगों और 520 मेमन जमातों से जुड़ा है। आयोजन का नेतृत्व पूर्व महापौर एजाज भाई ढेबर कर रहे हैं। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इकबाल मेमन ऑफिसर, यूथ विंग अध्यक्ष इमरान भाई फ्रूटवाला समेत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदाधिकारी भी सम्मेलन में मौजूद हैं। मेमन समाज के कार्यक्रम में पहले दिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी पहुंचे। जुनैद ढेबर ने बताया निवेश का रोडमैप अधिवेशन में उद्योगपति जुनैद ढेबर ने छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर बात की। उन्होंने खनिज संसाधन, आयरन ओर और स्टील उत्पादन सहित राज्य की औद्योगिक क्षमता का उल्लेख किया। उन्होंने फूड प्रोसेसिंग, कृषि आधारित उद्योग, मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स और आधुनिक तकनीक जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं बताईं। जुनैद ढेबर ने मेमन समाज के कारोबारियों और निवेशकों से अपील की कि वे छत्तीसगढ़ में सिर्फ निवेशक के तौर पर नहीं आएं, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तैयार करने में भी भागीदार बनें। मेडिकल मदद से लेकर रोजगार तक फेडरेशन के अनुसार संगठन मेडिकल सहायता, हाउसिंग हेल्प, जरूरतमंद विधवा महिलाओं को आर्थिक सहयोग और युवाओं के लिए ब्याजमुक्त रिटर्नेबल फंड जैसी गतिविधियां संचालित करता है। सम्मेलन में विभिन्न देशों और राज्यों के प्रतिनिधि रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे और सामाजिक, शैक्षणिक व कल्याणकारी गतिविधियों की आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *