Headlines

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 3 युवक गंभीर घायल:तीनों सांचौर रेफर; बालोतरा में अहिंसा सर्किल के पास हादसा




बालोतरा में बाइक सवार युवकों को आइशर ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को रेफर कर दिया। घटना बालोतरा जिले के गुड़ामालानी थाना इलाके में धोरीमन्ना रोड पर अहिंसा सर्किल के पास शाम करीब 6 बजे की है। सूचना मिलने पर गुड़ामालानी पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल तीनों को सांचौर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, बारासण निवासी नागजी पुत्र श्रवण, नरेश पुत्र अमराराम और करनाराम पुत्र कुष्ठाराम बाइक पर सवार होकर गुड़ामालानी की तरफ आ रहे थे। अहिंसा सर्किल के पास सामने से आ रही आइशर ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तीनों को गुड़ामालानी हॉस्पिटल पहुचाया, जहां से आगे रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, आइशर ट्रक बोरवेल मशीन से लदा हुआ था। अहिंसा सर्किल की ओर से धोरीमन्ना रोड की तरफ जा रहा था। इस दौरान बाइक को टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर गुड़ामालानी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयनान कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *