![]()
कोंडागांव में राहुल गांधी पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट का मामला सामने आया है। जिला कांग्रेस कमेटी ने पुलिस से इस पर कार्रवाई की मांग की है। शनिवार को कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में आवेदन सौंपा। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, शामपुर के मिथलेश देवांगन पर फेसबुक पर राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप है। पोस्ट सामने आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन से पोस्ट की जांच कर कानून के तहत उचित कार्रवाई करने की मांग की है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जिला महामंत्री जेपी यादव, उपतरुण गोलछा, नरेंद्र, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय करन, शहर उपाध्यक्ष कमलेश सकुर खान समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
Source link
राहुल गांधी पर आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:कांग्रेस ने जांच और कार्रवाई की मांग की; आंदोलन की चेतावनी
