Headlines

राजस्थान में 18 न्यायिक अधिकारियों के तबादले:शिवानी सिंह जोधपुर जिला जज बनीं, बलजीत सिंह को रजिस्ट्रार विजिलेंस लगाया




राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने जिला संवर्ग (कैडर) के 18 न्यायिक अधिकारियों का तबादला किया है। रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार, शिवानी सिंह को जोधपुर जिला एवं सेशन न्यायाधीश बनाया गया है। भरतपुर के जिला एवं सेशन न्यायाधीश बलजीत सिंह को राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर बेंच में रजिस्ट्रार विजिलेंस लगाया गया है। पंचोली को मुख्यपीठ जोधपुर का रजिस्ट्रार विजिलेंस लगाया सुनील कुमार पंचोली को मुख्यपीठ जोधपुर का रजिस्ट्रार विजिलेंस, अनिल बेनीवाल को अजमेर में पॉक्सो एक्ट संख्या-1 का जज और मीनाक्षी शर्मा को टोंक का जिला एवं सेशन न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। डॉ. सीमा अग्रवाल, सुशील कुमार पाराशर, अर्चना मिश्रा, हेमंत सिंह बघेला, देवेंद्र सिंह भाटी, जगत सिंह पंवार, शिव कुमार, तोषिता मालानी, प्रशांत चौधरी, विकास कालेर, कुलदीप राव, रश्मि नवल और पायल अग्रवाल समेत अन्य अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिली हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *