![]()
दरभंगा के सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर मिथिला क्षेत्र में रेलवे के विस्तार, अधूरी परियोजनाओं को पूरा कराने और रेल आधारित औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि रेलवे के माध्यम से औद्योगिक विकास होने से दरभंगा और आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। दिल्ली स्थित रेल मंत्रालय में हुई बैठक के बाद सांसद डॉ. ठाकुर ने बताया कि केंद्र सरकार रेलवे नेटवर्क के विस्तार के साथ-साथ मिथिला क्षेत्र के विकास के लिए भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लगभग 340 करोड़ रुपए की लागत से दरभंगा जंक्शन का विश्वस्तरीय पुनर्विकास किया जा रहा है। इसके अलावा 20 करोड़ रुपए की लागत से सकरी और 16 करोड़ से लहेरियासराय स्टेशन का निर्माण कार्य भी जारी है। इन सभी परियोजनाओं को पूरा कराने का आग्रह रेल मंत्री से किया।
सांसद ने बताया कि निर्माणाधीन छह मंजिला दरभंगा स्टेशन का स्वरूप एयरपोर्ट की तर्ज पर होगा। स्टेशन परिसर में आधुनिक मॉल, रेस्ट हाउस, मल्टीप्लेक्स, स्नानागार, अस्पताल सहित कई अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे दरभंगा की नई पहचान बनेगी। लहेरियासराय स्टेशन पर सभी ट्रेनों का ठहराव की मांग बैठक के दौरान सांसद ने दरभंगा में रेल आधारित औद्योगिक इकाइयों, प्रस्तावित कोचिंग कॉम्प्लेक्स, रेलवे कार्गो हब और शीशो बाइपास के विस्तार पर भी शीघ्र कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। डॉ. ठाकुर ने रेल मंत्री को सौंपे ज्ञापन में कई अन्य महत्वपूर्ण मांगें भी रखीं। इनमें लहेरियासराय स्टेशन पर सभी ट्रेनों का ठहराव करना, दरभंगा होकर चलने वाली सभी डेमू ट्रेनों को मेमू रैक में परिवर्तित करना, दरभंगा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू करना, देहरादून-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का विस्तार दरभंगा तक करना, दरभंगा-गुवाहाटी (सरायगढ़ मार्ग) और कटिहार-नई दिल्ली सुपरफास्ट (दरभंगा मार्ग) जैसी नई रेल सेवाओं का संचालन शामिल है।
मिथिला के धार्मिक-ऐतिहासिक स्थलों को रेलवे पर्यटन से जोड़ने की भी मांग की इसके अलावा सांसद ने जयनगर, लौकहा, रक्सौल और हरिनगर रेलखंड की पैसेंजर ट्रेनों का संचालन लहेरियासराय स्टेशन से शुरू करने, रेलवे के जलजमाव वाले क्षेत्रों में किसानों को मखाना की खेती के लिए प्रोत्साहित करने और जानकी सर्किट के विकास के माध्यम से मिथिला के धार्मिक-ऐतिहासिक स्थलों को रेलवे पर्यटन से जोड़ने की भी मांग की।
सांसद ने कहा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आश्वासन दिया है।
Source link
दरभंगा स्टेशन एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेगा:सकरी-लहेरियासराय रेलवे स्टेशन का काम जारी, दरभंगा सांसद ने रेल मंत्री से की मुलाकात
