![]()
बाड़मेर पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर ले जाने वाले आरोपी को 9 माह बाद अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाबालिग को भी डिटेन कर लिया है। आरोपी रतन कुमार उर्फ रतनलाल पर पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। 3 फरवरी को दर्ज हुआ था मामला 3 फरवरी 2026 को नाबालिग के पिता ने रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि रतन कुमार उर्फ रतनलाल उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी और नाबालिग की तलाश शुरू की, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी दोनों का पता नहीं चला। इसके बाद एसपी ने आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया और पुलिस टीम बनाई। अहमदाबाद में होने की सूचना मिली एसपी चूनाराम जाट ने बताया – पुलिस मुख्यालय और जोधपुर रेंज आईजी के निर्देश पर वांटेड आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एएसपी नितेश आर्य और डीएसपी पदमदान रतनू के सुपरविजन में शिव थानाधिकारी डॉ. मनोहर विश्नोई के नेतृत्व में टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने आरोपी रतन कुमार और नाबालिग के बारे में तकनीकी और गोपनीय जानकारी जुटाई। इस दौरान सूचना मिली कि दोनों अहमदाबाद के साबरमती इलाके में हैं। इस पर पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी रतन कुमार उर्फ रतनलाल पुत्र सांवताराम निवासी तारातरा, थाना चौहटन, हाल रामनगर, बाड़मेर पुलिस थाना रीको का रहने वाला है। पुलिस ने नाबालिग को भी डिटेन कर लिया है।
Source link
नाबालिग का अपहरण करने वाला आरोपी अहमदाबाद से गिरफ्तार:9 माह से फरार था, पुलिस ने नाबालिग को भी डिटेन किया
