Headlines

कोटा में धूप निकलने से उमस बढ़ी:न्यूनतम तापमान 2 डिग्री गिरा, जिले में अब तक 40 प्रतिशत कम बरसात हुई




कोटा के कई इलाकों में शनिवार को बारिश हुई और ओले भी गिरे, लेकिन इसके बाद फिर से शहर में गर्मी और उमस बढ़ गई है। जिले में आज सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। वहीं शहर में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट होने के बाद 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की विदाई तक अगले कुछ दिन ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। मानसून सीजन में अब तक औसत से 23% कम बारिश शहर में शनिवार को भी तेज धूप के चलते गर्मी और उमस का असर बरकरार रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार- इस मानसून सीजन में अब तक औसत से 40.26 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सामान्यतया जिले में 27 सितंबर तक औसत 735 मिमी बारिश होती है। इस सीजन में अभी तक 439.1 मिमी बारिश हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *