![]()
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लेक्चरर पर प्रिंसिपल को स्टाफ के सामने गाली देने और धमकाने का आरोप लगा है। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रिंसिपल ने मामले की शिकायत DEO, BEO मस्तूरी और पचपेड़ी थाने में की है। मामला गवर्नमेंट हाई सेकेंडरी स्कूल लोहर्सी (सोन) का है। शिकायत के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे प्रार्थना के बाद पूरे स्टाफ के सामने लेक्चरर सानुज राम सोनी ने प्रिंसिपल से गाली-गलौज की। आरोप है कि उन्होंने उपस्थिति को लेकर प्रिंसिपल को धमकाते हुए कहा, “बार-बार देख लूंगा, तू मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता, मैं तुम्हें प्रिंसिपल नहीं मानता।” देखिए ये तस्वीरें… पुरानी CL बदलने का दबाव बनाने का आरोप शिकायत में बताया गया है कि उपस्थिति रजिस्टर में साइन करने के बाद लेक्चरर ने पुरानी सीएल (CL) की जगह गुरुवार की छुट्टी लगाने की मांग की। उन्होंने गुरुवार की सीएल नहीं लिखने के लिए भी दबाव बनाया। इस दौरान बीच-बचाव करने वाले दूसरे स्टाफ को भी धमकी देने का आरोप है। वीडियो बनाने पर संकुल समन्वयक का कॉलर पकड़ा शिकायत के अनुसार, घटना के दौरान संकुल समन्वयक वीडियो बना रहे थे। आरोप है कि लेक्चरर ने उनका कॉलर पकड़ लिया और कहा, “गांव वाले हो, देख लूंगा।” प्रिंसिपल ने शिकायत में भविष्य में अपने साथ किसी तरह की शारीरिक घटना होने की आशंका भी जताई है। प्रिंसिपल ने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO), मस्तूरी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) और पचपेड़ी थाना को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। फिलहाल, इस पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
Source link
बिलासपुर में लेक्चरर पर प्रिंसिपल से बदसलूकी का आरोप:कहा-पूरे स्टाफ के सामने गाली दी, DEO-BEO और थाने में शिकायत; छुट्टी से जुड़ा मामला
