![]()
मानिकपुर नगर पंचायत के चौकापारपुर स्थित मुन्ना का पुरवा में एक 6 साल के बच्चे की सांप के डसने से मौत हो गई। अभिनव कुमार मौर्य नाम का यह बच्चा घर में था तभी सांप ने उसे काट लिया। परिजन उसे बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। यह घटना परिवार के लिए दूसरा सदमा है। करीब पांच महीने पहले अभिनव के पिता गुड्डू मौर्य की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद मां पूनम मौर्य अपने तीनों बच्चों अभिनव, अनुज और अंश की परवरिश कर रही थीं। अभिनव पैराडाइज पब्लिक स्कूल में यूकेजी का छात्र था। इस घटना के बाद मां पूनम मौर्य का बुरा हाल है। परिवार और गांव में शोक का माहौल है।
Source link
प्रतापगढ़ में सांप के डसने से मासूम की मौत:5 महीने पहले पिता की सड़क हादसे में गई थी जान, मां का रो-रोकर बुरा हाल
