![]()
जयपुर में हत्या कर एक महिला का शव दफनाने का मामला सामने आया है। हत्या के बाद मकान को बाहर से लॉक कर हत्यारा फरार हो गया। बदबू उठने पर मिट्टी में शव दबा मिला। बिंदायका थाना पुलिस ने गड्ढा खोदकर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने FSL टीम की मदद से साक्ष्य जुटाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस टीमें हत्या कर भागे आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस ने बताया- बिंदायका के प्रेस्टीज कॉलोनी में एक मकान के गार्डन में मिट्टी में दबा महिला का शव मिला है। बिंदायका इलाके में एक फैक्ट्री में काम करने वाले उत्तरप्रदेश निवासी प्रवेश (35) ने मकान किराए पर लिया था। पिछले करीब 2 महीने से प्रवेश पत्नी बताकर एक महिला के साथ यहां रह रहा था। सुबह करीब 8 बजे मकान मालिक देखरेख के लिए मकान पर आया था। मकान के लॉक मिलने पर उसने आस-पड़ोसी में पूछताछ की। जिसके बाद मकान के गार्डन की मिट्टी के ऊंचा-नीचा देखा। मिट्टी को संभालने के दौरान जमीन में एक महिला का हाथ दबा दिखाई दिया। लाश दफनाकर भागा
लाश दबा होने का पता चलने पर बिंदायका थाना पुलिस को सूचना दी। हत्या कर शव दफनाने का पता चलने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर FSL टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने गड्ढा खुदवाकर मिट्टी में दफनाए महिला के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि प्रवेश ने महिला की हत्या की है। मारने के बाद शव को गड्ढा खोदकर रात के समय दफना दिया। जिसके बाद खुद मकान को लॉक कर फरार हो गया। पुलिस की ओर से मृतका की पहचान के प्रयास किए जा रहे है।
Source link
जयपुर में हत्या कर महिला का शव दफनाया:मकान को लॉक कर भागा हत्यारा, बदबू उठने पर खोदकर बाहर निकाला
