![]()
शहडोल के अमलाई थाना क्षेत्र में बिजली कटने से नाराज एक युवक ने हंगामा किया। शराब के नशे में वह विद्युत सब-स्टेशन पहुंचा और ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ गया। उसने कर्मचारियों से गाली-गलौज भी की। यह घटना रूंगटा-साबो स्थित एसईसीएल शारदा ओसीएम की बंद खदान की कॉलोनी के सब-स्टेशन पर हुई। रूंगटा निवासी बबलू केवट का घर का कनेक्शन काट दिया गया था, जिससे वह नाराज था। युवक के ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ने की खबर मिलते ही सुरक्षा के लिए बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। इसके बावजूद वह काफी देर तक वहीं बैठा रहा। घंटों चले इस हंगामे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना से सब-स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। अगर समय पर बिजली बंद नहीं होती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
Source link
शहडोल में बिजली कटने से नाराज युवक ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ा:घंटों किया हंगामा; सप्लाई की गई बंद, उतारने पहुंचे बिजली कर्मियों को हड़काया
