Headlines

धूलकोट में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा:10 मजदूर घायल; 40-50 के दबे होने की आशंक




अंबाला के धूलकोट गांव में रविवार दोपहर निर्माणाधीन भवन का लेंटर डालते समय अचानक पूरी इमारत भरभराकर गिर गई। हादसे के समय मौके पर 40 से 50 मजदूर काम कर रहे थे। इनमें कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस व डायल-112 को सूचना दी। अब तक 10 घायल मजदूर अस्पताल पहुंचाए घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीमें और पुलिस मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों और राहत टीमों ने मलबे से निकालकर अब तक 10 घायल मजदूरों को अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया है। यहां डॉक्टरों की निगरानी में घायलों का इलाज चल रहा है। जेसीबी से मलबा हटाने का काम जारी हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम जारी है। रेस्क्यू टीमों का फोकस मलबे में फंसे लोगों को जल्द से जल्द बाहर निकालने पर है। मौके पर पुलिस बल भी तैनात है। हादसे के कारणों की जांच होगी प्रशासन की प्राथमिकता मलबे में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना और घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है। अधिकारियों के अनुसार, रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद हादसे के कारणों की जांच की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *