Headlines

Sonipat Chicken Shop Attack | Dispute Over Gambling Money Caught on CCTV


सोनीपत7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
सोनीपत में दुकानदार पर तेजधार हथियारों से हमला करने का सीसीटीवी - Dainik Bhaskar

सोनीपत में दुकानदार पर तेजधार हथियारों से हमला करने का सीसीटीवी

सोनीपत में बदमाशों ने चिकन दुकानदारों पर रॉड और डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि आमने-सामने चल रही चिकन दुकानों के मालिकों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर 4-5 युवक दुकानों में घुस गए और दुकानदारों के साथ मारपीट की।

इस दौरान दुकानों पर ईंटें भी फेंकी गईं। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें दुकानों के बाहर हथियार लेकर खड़े युवक और अंदर मारपीट करते लोग दिखाई दे रहे हैं। पीड़ितों का आरोप है कि विवाद जुए में जीती रकम नहीं देने को लेकर शुरू हुआ था। इसके बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं।

मामले में पुलिस शिकायत और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दुकानदार पर तेजधार हथियारों से हमला करते हुए और पीछे एक युवक द्वारा ईंट फैंकी जा रही है

दुकानदार पर तेजधार हथियारों से हमला करते हुए और पीछे एक युवक द्वारा ईंट फैंकी जा रही है

CCTV सामने आया, हथियार लेकर घूमते दिखे युवक

पीड़ितों के मुताबिक, शनिवार शाम हुए हमले की पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। सामने आए फुटेज में दुकान के बाहर कुछ युवक हथियार लेकर खड़े दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक फुटेज में दुकान के अंदर मारपीट और ईंट फेंके जाने की घटना नजर आ रही है। पीड़ितों ने पुलिस से फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने की मांग की है।

पीड़ितों का आरोप है कि विवाद की शुरुआत जुए में जीती रकम नहीं देने को लेकर हुई थी। इसके बाद से उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही थीं।

पीड़ितों का आरोप है कि विवाद की शुरुआत जुए में जीती रकम नहीं देने को लेकर हुई थी। इसके बाद से उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही थीं।

जानिए क्या है पूरा मामला…

तीन दिन पहले जुए में रकम को लेकर विवाद

सोनीपत के ककरोई रोड पर स्टैंडर्ड चिकन शॉप चलाने वाले रामेश्वर राणा के मुताबिक, उनकी दुकान के सामने भी चिकन की दुकान है। आरोप है कि सामने वाली दुकान पर शराब पिलाने और जुआ खिलाने का काम होता है। करीब तीन दिन पहले उनका भतीजा वहां जुआ खेलने गया था। दुकानदार रामेश्वर के अनुसार, भतीजे ने जुए में कुछ रकम जीती, लेकिन आरोप है कि उसे रकम नहीं दी गई। इसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट की गई।

दुकान पर पहुंचकर धमकाया

दुकानदार रामेश्वर ने बताया कि भतीजे से मारपीट के बाद कुछ लोग उनकी दुकान पर भी पहुंचे और धमकी देकर चले गए। उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। रामेश्वर का आरोप है कि पुलिस के पहुंचने के दौरान भी उन्हें धमकियां दी गईं। इसके बाद परिवार को दोबारा हमले की आशंका बनी हुई थी।

दुकान में घुसे 4-5 युवक, रॉड-डंडे मारे

शनिवार शाम कुछ युवक दोबारा दुकानों पर पहुंचे। पीड़ितों के मुताबिक, 4-5 युवकों ने दुकानों में घुसकर वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने तेजधार हथियारों से हमला किया और ईंटें भी बरसाईं। दुकानदार जय भगवान के मुताबिक, हमलावरों ने उनकी दुकान में तोड़फोड़ और लूटपाट भी की। चोट लगने के बाद वह अपनी जान बचाकर दुकान से बाहर भागे।

हमले की चपेट में आए दुकानदार

जय भगवान ने बताया कि करीब तीन-चार दिन पहले दोनों चिकन दुकानदारों के बीच हुए विवाद के दौरान वह बीच-बचाव करने पहुंचे थे। उनका आरोप है कि शनिवार को हुए हमले में उन्हें भी उसी विवाद की रंजिश के चलते निशाना बनाया गया। उनके अनुसार, हमलावरों ने दुकान में घुसकर हमला किया, जिसके बाद उन्हें वहां से भागना पड़ा।

दुकान में बैठे राजवीर पर अचानक हमला हुआ

राजवीर के मुताबिक, वह चिकन शॉप के अंदर बैठे थे। इसी दौरान कुछ युवक दुकान में घुसे और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अन्य घायलों का भी सोनीपत सिविल अस्पताल में उपचार कराया गया।

दुकान में घुसकर मारपीट और तोड़फोड के आरोप भी लगाए हैं

दुकान में घुसकर मारपीट और तोड़फोड के आरोप भी लगाए हैं

धमकी देने के बाद हमले का आरोप

पीड़ितों का आरोप है कि तीन दिन पहले हुए विवाद के बाद उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी थी। इसके बावजूद शनिवार को दोबारा हमला हो गया। उनका कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों के कारण परिवार पहले से डरा हुआ था। अब वे पुलिस और प्रशासन से हमले में शामिल लोगों पर कार्रवाई के साथ परिवार की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

घायलों का सोनीपत के सिविल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है

घायलों का सोनीपत के सिविल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है

पुलिस CCTV और शिकायत के आधार पर जांच में जुटी

पुलिस के अनुसार, मामले में मिली शिकायत और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम और पहले हुए विवाद की भी जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *