Headlines

मोगा में उतरते समय ट्रेन की चपेट में आई महिला:मौके पर ही मौत, पहचान नहीं हो सकी, पुलिस ने शव सिविल अस्पताल में रखवाया




मोगा-लुधियाना रेल मार्ग पर स्थित अजीतवाल रेलवे स्टेशन के पास एक भीषण हादसे में अज्ञात महिला की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी (रेलवे पुलिस) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। हालांकि, काफी प्रयासों के बावजूद खबर लिखे जाने तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी थी। रेलवे पुलिस चौकी इंचार्ज नरेश कुमारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही सहायक थानेदार त्रिलोक सिंह और हवलदार मनिंदर कौर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला चलती ट्रेन से नीचे उतरने की कोशिश कर रही थी, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिरकर ट्रेन के पहियों की चपेट में आ गई। हादसे में उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया शव पुलिस ने आसपास के लोगों और यात्रियों से महिला की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए मोगा सिविल अस्पताल के शवगृह (मोर्चरी) में 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है। जीआरपी पुलिस आसपास के गांवों और थानों में महिला की फोटो भेजकर शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी इस अज्ञात महिला या उसके परिवार के बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत रेलवे पुलिस से संपर्क करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *