![]()
पंजाब में कबड्डी के जाने-माने खिलाड़ी जगदीप सिंह उर्फ जग्गू हकमवाला शनिवार देर रात अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लाइव आकर फूट-फूट कर रोए। उन्होंने करीब 5 मिनट तक 2 बार में लाइव किया। इस दौरान उन्होंने भारी हंगामे और रेफरी बॉयकॉट से दुखी होकर यह कसम खाई है कि वह अब कभी भी पंजाब की धरती पर कबड्डी नहीं खेलेंगे। उन्होंने कहा- मेरी वजह से रेफरी अपनी रेफरीइंग नहीं कर पा रहा है तो मैं ऐसी जगह पर खेल ही नहीं सकता। दरअसल, फरीदकोट में एक कबड्डी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच के दौरान भारी बवाल हो गया था। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि कमेंटेटर ने भरे ग्राउंड में माइक पर यह घोषणा कर दी कि एक खिलाड़ी के कारण रेफरी अपनी ड्यूटी नहीं कर पा रहे हैं। जग्गू ने इसे अपना अपमान माना। 2 बार लाइव आकर जग्गू ने क्या-क्या कहा 7 महीने पहले घर टूटने के समय भी छलके थे आंसू यह पहला मौका नहीं है, जब जग्गू सोशल मीडिया पर आकर रोए हों। करीब 7 महीने पहले मानसा में उनके घर को तोड़े जाने को लेकर भी एक बड़ा प्रशासनिक और सियासी विवाद खड़ा हुआ था। उस वक्त अपने घर पर हुई इस कार्रवाई को लेकर जग्गू का दर्द छलक पड़ा था और उनके रोने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
Source link
मशहूर कबड्डी खिलाड़ी लाइव आकर रोया:बोला- अब मैं पंजाब में नहीं खेल सकता; फरीदकोट में टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच से बाहर हुआ था
