Headlines

सड़क पार कर रहे व्यक्ति को डंपर ने मारी टक्कर,मौत:मजदूरी करने के लिए घर से निकला था; पुलिस ने जब्त किया डंपर




जोधपुर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र में रविवार सुबह डंपर ने सड़क पार कर रहे एक मजदूर को चपेट में ले लिया। हादसे में मजदूर गोविंद (40) पुत्र नगाराम भील निवासी मामा अचलेश्वर नगर सांगरिया फांटा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन को शव सौंप दिया गया। बासनी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार- कांकाणी से मुंगिया भरकर बासनी की तरफ एक डंपर आ रहा था। इसी दौरान सांगरिया फांटा के पास डिवाइडर क्रॉस कर रहे मजदूर को डंपर ने चपेट में ले लिया। हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मृतक की बॉडी को मॉर्च्युरी में भिजवाया गया। ड्राइवर को किया डिटेन गोविंद मजदूरी करता था। वह मजदूरी करने के लिए सांगरिया फांटा के पास आया था। जहां डंपर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद पुलिस ने डंपर को जब्त किया। वहीं डंपर ड्राइवर को डिटेन कर लिया। पुलिस अब गोविंद के परिजन की ओर से दी रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *