![]()
जालंधर जिले के नकोदर शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही का एक खौफनाक मंज़र देखने को मिला, जहां एक बेकाबू टिप्पर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वारदात के तुरंत बाद आरोपी चालक अपना टिप्पर घटनास्थल पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गया। नकोदर सिटी पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। भाई के सामने घटी दर्दनाक घटना शाहकोट के गांव कोटली गजरां निवासी अमृतपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भाई मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान राजस्थान नंबर के एक टिप्पर (RJ-13-GC-4292) के चालक ने बेहद तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनके भाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। टिप्पर कब्जे में, आरोपी चालक की तलाश जारी मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी दविंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित परिजनों के बयानों के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ धारा के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टिप्पर को अपने कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।
Source link
जालंधर में भाई के सामने टिप्पर ने बाइकसवार को रौंदा:मौके पर मौत, हादसे के बाद वाहन चालक फरार, तलाश में जुटी पुलिस
