Headlines

दीनदयाल जयंती पर हेसापीरी स्कूल में भाषण, क्विज प्रतियोगिता आयोजित




पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर माई भारत लोहरदगा ने यूपीजी राजकीय उच्च विद्यालय, हेसापीरी (प्रखंड किस्को) में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। आयोजन के तहत उपाध्याय के जीवन, विचार, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर भाषण प्रतियोगिता और क्विज प्रतियोगिता कराई गई। विद्यार्थियों ने उपाध्याय से जुड़े विषयों पर भाषण दिए और प्रश्नोत्तर में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सादगी, राष्ट्रसेवा, समर्पण और अंत्योदय की अवधारणा पर चर्चा की गई। आयोजकों ने कहा कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना को मजबूत करने की बात कही गई। माई भारत लोहरदगा ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य युवाओं को उपाध्याय के विचारों से परिचित कराना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *