Headlines

कनाडा में चाकू मारकर पंजाबी की हत्या:नस्लीय टिप्पणी से हुआ झगड़ा, पंजाबी की मदद पर गोरे की गर्लफ्रेंड ने गर्दन पर किया वार




कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक को झगड़ा छुड़ाना महंगा पड़ गया। अन्य पंजाबी युवक पर नस्लीय टिप्पणी से शुरू हुए झगड़े में मदद कर रहे युवक पर स्थानीय गोरे की गर्लफ्रेंड ने चाकू से गर्दन पर वार कर दिया। इससे पंजाबी युवक के गले की नसें कट गईं।
उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन ICU में कुछ देर रहने के बाद उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने बताया कि नसें कटने से दीमाग को आक्सीजन जाना बंद हो गई थी। घटना के बाद से महिला मौके से भाग गई। मृतक की पहचान जगजीत सिंह संधू के रूप में हुई है। जगजीत की बहन ने बताया कि ये घटना 6 सितंबर की है, लेकिन पुलिस ने अब जाकर इसमें कार्रवाई की है। उसका भाई स्थानीय शेल्टर (1767 डंडास स्ट्रीट ईस्ट) के बाहर एक अन्य पंजाबी युवक को नस्लीय टिप्पणी और विवाद से बचाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान आरोपी महिला के साथी से कहासुनी हो गई। इस बीच 42 वर्षीय आरोपी महिला लवरेना सैंशे ने जगजीत की गर्दन पर पीछे से चाकू से वार कर दिया।
गर्दन की नसें कटीं, घटनास्थल पर काफी खून बहा
हमले में जगजीत की गर्दन की मुख्य नसें कट गईं और अत्यधिक खून बहने के कारण अस्पताल में उन्हें ‘ब्रेन डेड’ घोषित कर दिया गया, जिसके बाद लाइफ सपोर्ट हटाने पर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उस पर सेकंड-डिग्री मर्डर का मामला दर्ज किया है।
बहन ने कनाडा पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
घटना के बाद मृतक की बहन जसप्रीत कौर ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कनाडा के कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। जसप्रीत ने आरोप लगाया कि वारदात के बाद पुलिस ने परिवार को समय पर कोई जानकारी नहीं दी और न ही कोर्ट की सुनवाई में शामिल होने का मौका दिया। उन्होंने रोते हुए अपील की, “कनाडा अब बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं रह गया है। यहां का सिस्टम और नेता पूरी तरह सो चुके हैं।” इस घटना के बाद कनाडा में रह रहे भारतीय और पंजाबी समुदाय में भारी रोष और सुरक्षा को लेकर चिंता व्याप्त है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *