पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में रविवार को हुए भारी उपद्रव, प्रदर्शन, नारेबाजी, पथराव और लाठीचार्ज के पीछे की कुछ भयावह तस्वीरें सामने आई हैं। इन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।
.
इन वीडियो और फोटो के साथ दावे किए जा रहे हैं कि यूनिवर्सिटी में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में बाहरी लोग भी पहुंचे थे। यूनिवर्सिटी में इन बाहरी लोगों ने उत्पात मचाया, तोड़फोड़ की, यूनिवर्सिटी के यूनिमॉल में लूट मचाई और प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पथराव भी किया।
इसके साथ ही इस आउटसाइडर्स ने गर्ल्स हॉस्टल में घुसने की भी कोशिश की। कुछ वीडियो सामने आए हैं। जिनमें हॉस्टल की लड़कियां अपने कमरों की ओर भागती दिख रही हैं। साथ ही कुछ लड़कियों के ऐसे भी वीडियो सामने आए हैं, जिनमें वे अपने रूम लॉक कर बैठी हैं, कोई उनका दरवाजा पीट रहा है और लड़कियां दरवाजे को अलमारी व बेड लगाकर खुलने से रोक रही हैं।

1. तोड़फोड़ के दौरान LPU मॉल में लूट
सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें LPU में बने शॉपिंग मॉल को लुटते हुए दिखाया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि प्रदर्शन की आड़ में अराजक तत्वों ने मॉल में लूट मचाई। उन्होंने लाखों रुपए के लैपटॉप, टैबलेट समेत कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स लूट लिए।
लोगों ने मॉल के दूसरे आउटलेट्स भी लूटे, जिनमें जूते, कपड़े और अन्य सामान था। युवक सामान से थैले भर-भरकर ले जाते दिख रहे हैं। वीडियो में लुटेरे कहते सुनाई दे रहे हैं- भाई, फ्री में शॉपिंग चल रही है।

युवकों ने मॉल से लैपटॉप लूट लिए। इनकी लूट सीसीटीवी में कैद हुई।

मॉल के जूते, कपड़े के आउटलेट्स से युवक थैले भर-भरकर सामान ले गए।
2. आउटसाइडर्स ने मचाया उत्पात
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि स्टूडेंट्स के प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में आउटसाइडर्स (बाहरी लोग) यूनिवर्सिटी में घुस आए थे। उन्होंने प्रदर्शन की आड़ में यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़ की, लूट मचाई। इतना ही नहीं, उन्होंने लड़कियों के हॉस्टल में भी घुसने की कोशिश की।
कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें गाड़ियों में भर-भरकर लोग यूनिवर्सिटी की सड़कों पर घूम रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये बाहरी लोग हैं। जब ये गर्ल्स हॉस्टल की ओर जाने लगे तो लड़कियां डर के मारे भागने लगीं और अपने-अपने कमरों में जाकर छिप गईं। इसके बाद ये बाहरी लोग गाड़ियों में सवार होकर सड़कों पर घूमते रहे।

बाहरी लोग गाड़ियों में भरकर यूनिवर्सिटी की सड़कों पर घूमते नजर आए।
3. गर्ल्स हॉस्टल में हड़कंप, लड़कियां बचकर भागीं
सबसे ज्यादा चिंताजनक माहौल लड़कियों के हॉस्टल का रहा। इनके कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि छात्रों के प्रदर्शन के दौरान यूनिवर्सिटी में घुसे बाहरी लोगों ने लड़कियों के हॉस्टल में आकर कमरों में घुसने की कोशिश की।
एक वीडियो सामने आया है, जिसे छत से छिपकर शूट किया गया है। इसमें कोई लड़की यूनिवर्सिटी की सड़कों पर घूम रहे लड़कों को दिखाती है। वे सभी हाथों में डंडे लेकर घूम रहे हैं। यह वीडियो गर्ल्स हॉस्टल की बिल्डिंग के नीचे का बताया जा रहा है।
एक अन्य वीडियो में लड़कियां हॉस्टल की बिल्डिंग में इधर-उधर भागती दिख रही हैं। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि लड़कियां डर के मारे दौड़ रही हैं। कुछ लड़के गर्ल्स हॉस्टल में घुस आए थे, जो लड़कियों के कमरों की ओर बढ़ रहे थे। उनसे बचने के लिए लड़कियां भाग रही हैं।
एक वीडियो में लड़कियां हॉस्टल के अंदर भी भागती दिखीं। वे चीखें मार रही हैं और झुंड बनाकर अपने कमरों की ओर भाग रही हैं। वहीं, एक अन्य वीडियो में लड़कियों के एक कमरे का माहौल का दिखाया गया है।
3 लड़कियां कमरे में मौजूद हैं। वे डरी-सहमी सी दीवारों से चिपकी खड़ी और बैठी हैं। इनका दरवाजा बाहर से पीटा जा रहा है। इससे लड़कियां डरी हुई हैं। इसके बाद वे कहती हैं- दरवाजे पर बेड लगाओ। फटाफट लाओ। अलमारी भी लगा दो।
गर्ल्स हॉस्टल के हालात बताते ये PHOTOS देखिए

गर्ल्स हॉस्टल की बिल्डिंग के बाहर से बनाए गए इस वीडियो में लड़कियां सीढ़ियों पर चढ़तीं और गलियों में दौड़ती दिख रही हैं।

गर्ल्स हॉस्टल की बिल्डिंग में ये लड़कियां झुंड में दौड़कर अपने कमरों की ओर गईं।

कमरे के दरवाजे पर लगातार खटखटाहट सुनकर लड़कियां सहमी हुई खड़ी दिखीं।

लड़कियों के कमरे का दरवाजा पीटते दिखे युवक। उनके हाथों में डंडे थे। हालांकि, लड़कियों ने दरवाजा नहीं खोला।
यहां क्लिक कर देखें LPU में हंगामे का पूरा VIDEO…
॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰
यह खबर भी पढ़ें…
पंजाब महिला आयोग ने LPU हिंसा की रिपोर्ट मांगी:कपूरथला DC-SSP को नोटिस; यूनिवर्सिटी में इंटरनेट बंद, 10 दिन की छुट्टी; स्टूडेंट्स घर लौट रहे

पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुए बवाल के बाद अगले आदेश तक यहां इंटरनेट बंद कर दिया गया। किसी तरह के भड़काऊ वीडियो से माहौल फिर खराब न हो, इसके लिए ये आदेश दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…
