Headlines

JPSC CBI Investigation Case | Supreme Court Hearing Jharkhand Exam Scam


रांची42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

झारखंड संयुक्त सिविल सेवा (JPSC) में कथित गड़बड़ी और धांधली के आरोपों की CBI जांच की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, यह मामला पहले 24 सितंबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था।

अब सुनवाई की तारीख 28 सितंबर निर्धारित की गई है। सोमवार को यह मामला सुनवाई के लिए सूची में 57वें क्रम पर है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ इस जनहित याचिका पर सुनवाई करेगी।

झारखंड सरकार और JPSC को नोटिस जारी

अब तक हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार और झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। याचिका में JPSC में कथित गड़बड़ी और धांधली के आरोपों की जांच CBI से कराने की मांग की गई है।

याचिकाकर्ता की ओर से वैकल्पिक रूप से जांच किसी सेवानिवृत्त सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में कराने की मांग भी की गई है। याचिका सामाजिक कार्यकर्ता हरिशरण देवगन की ओर से अधिवक्ता सत्यम सिंह राजपूत के माध्यम से दायर की गई है।

JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच की दो हस्तक्षेप याचिकाएं

मामले में JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच की ओर से दो हस्तक्षेप याचिकाएं भी दायर की गई हैं। जनहित याचिका में JPSC की प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और धांधली के आरोपों की जांच कराने की मांग की गई है। अब सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई में इस मामले से जुड़े पक्षों की दलीलों और झारखंड सरकार तथा JPSC के जवाब पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *