Headlines

कैथल में साधु पर गंडासियों से जानलेवा हमला:रात को कमरे में घुसे पांच नकाबपोश, तीन एकड़ जमीन पर विवाद




कैथल के गांव डयोडखेड़ी में पांच आरोपियों ने एक साधु पर गंडासी, लाठियों और जेलियों से हमला कर दिया। पांचों आरोपी मध्य रात्रि को कपड़े से मुंह बांधकर साधु के कमरे में घुसे थे। उन्होंने साधु दयादास के सिर में गंडासी मारी। इस हमले में साधु दयादास को काफी चोटें आई, जिन्हें गांव के लोगों ने कैथल के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। दयादास का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। रात को दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसे अस्पताल में दाखिल साधु दयादास ने बताया कि रात को करीब एक बजे पांच नकाबपोश आरोपी उनके कमरे में घुस गए और उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे थे। इससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। सुबह गांव के लोगों ने उसे संभाला और इलाज के लिए कैथल अस्पताल में लेकर आए। दो साधुओं पर हमले का आरोप दयादास ने बताया कि यह हमला डयोडखेड़ी के ही साधु शांतिदास और बालादास ने करवाया है। उन्होंने बताया कि उनका गांव में शांतिदास के साथ तीन एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। ये जमीन उन्हें गांव के लोगों ने गौचरान के लिए दी थी। उसे वहां से हटाने के लिए पहले भी दो बार हमला करवाया जा चुका है। शांतिदास उन्हें गांव से भगाने का प्रयास कर रहा है। दयादास ने आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस कर रही जांच मामले को लेकर तितरम थाना एसएचओ वेदपाल ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। घायल साधु को अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *