Headlines

जाली नोटों की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा:मुजफ्फरपुर पुलिस और STF ने 6 लोगों को पकड़ा; मोबाइल और फोर व्हीलर बरामद




मुजफ्फरपुर में जाली नोटों के धंधे के खिलाफ बिहार STF और जिला पुलिस ने कार्रवाई की है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने जाली नोटों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से जाली और मनोरंजन बैंक वाले नकली नोट मिले हैं। यह कार्रवाई 27 सितंबर 2026 की रात मोतीपुर थाना क्षेत्र में हुई। STF को जाली नोटों की बड़ी खेप आने की जानकारी मिली थी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तस्करों को मौके पर ही पकड़ा। जिसकी पहचान मो. साबिर, सुरेश राय, कृष्णा पटेल, राहुल सिंह, साधु साहनी और बीरेन्द्र पासवान के तौर पर हुई है। तलाशी में पुलिस को ₹71,200 के जाली भारतीय नोट मिले। ये नोट बाजार में चलाने की तैयारी थी। इसके साथ ही, बच्चों के खेलने वाले ‘भारतीय मनोरंजन बैंक’ लिखे हुए नकली नोट भी बड़ी संख्या में बरामद हुए हैं। पुलिस का मानना है कि गिरोह इन नकली नोटों का इस्तेमाल लोगों को ठगने के लिए करता था। वाहन और मोबाइल फोन भी जब्त, आगे की जांच जारी जाली नोटों के अलावा पुलिस ने तस्करों के पास से एक चार पहिया वाहन और 6 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जब्त मोबाइल फोन के कॉल डिटेल्स (CDR) की सघन जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस नेटवर्क के तार सीमा पार या अन्य राज्यों से तो नहीं जुड़े हैं। पुलिस तस्करों से पूछताछ कर रही है कि वे यह खेप कहां से लाए थे और इसे मुजफ्फरपुर व आसपास के इलाकों में कहां सप्लाई किया मनोरंजन बैंक के नोटों की कुल संख्या इस प्रकार है 500 रुपए के 1,311 नोट, 200 रुपए के 1,184 नोट, 100 रुपए के 1,153 नोट इन नकली नोटों की कुल अंकित राशि ₹1,07,600 आंकी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *