![]()
हनुमानगढ़ के भादरा थाना क्षेत्र के उतरादाबास गांव में एक कारोबारी के सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोर ताले तोड़कर करीब 20 तोला सोने के जेवरात, लगभग 2 किलो चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। घटना का पता परिवार के सदस्य के मकान पर पहुंचने के बाद चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। 14 अगस्त को गुजरात गए थे कारोबारी पुलिस के अनुसार, जगदीश प्रसाद (78) ने भादरा थाने में रिपोर्ट दी है। उनके बेटे कृष्ण कुमार तंवर गुजरात में व्यवसाय करते हैं। कृष्ण कुमार 14 अगस्त को अपनी कोठी पर ताला लगाकर गुजरात चले गए थे। इसके बाद मकान बंद था। 26 सितंबर को पहुंचे तो टूटे मिले ताले जगदीश प्रसाद 26 सितंबर को मकान में सामान रखवाने पहुंचे। वहां पहुंचने पर मकान के ताले टूटे हुए मिले। अंदर जाकर जांच करने पर सामान बिखरा मिला और चोरी का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मंगलसूत्र से लेकर झुमके तक सोने के जेवर चोरी कृष्ण कुमार ने पुलिस को बताया कि चोर करीब 20 तोला सोने के जेवरात ले गए। इनमें मंगलसूत्र, दो गलसरी, रखड़ी, अंगूठियां, पेंडल, झुमके, नथनी और बालियां शामिल हैं। चांदी के पैन और देवी-देवताओं की फोटो भी ले गए चोरों ने घर से लगभग दो किलो चांदी के आभूषण भी चोरी किए। इनमें 30 चांदी के पैन, देवी-देवताओं की 35 चांदी की फोटो, दो जोड़ी पाजेब और बिछिया शामिल हैं। इसके अलावा 50 हजार रुपए नकद भी चोरी हुए। ASI सुमेर सिंह कर रहे जांच पुलिस ने रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। जांच सहायक उपनिरीक्षक सुमेर सिंह को सौंपी गई है। पुलिस अज्ञात चोरों की पहचान करने और चोरी हुए जेवरात व नकदी की बरामदगी के प्रयास कर रही है।
Source link
20 तोला सोना और 2 किलो चांदी ले गए चोर:भादरा में कारोबारी के सूने मकान में चोरी, 50 हजार रुपए की नकदी भी साफ
