![]()
पंचकूला के PWD रेस्ट हाउस में आज ग्रीवांस कमेटी की मीटिंग होगी। जिसकी अध्यक्षता मंत्री कृष्णलाल पंवार करेंगे। ग्रीवांस मीटिंग में करीब 8 परिवाद रखे जाएंगें। पिछली बार मंत्री सभी परिवादों का निपटारा मौके पर ही कर दिया था।
पंचकूला की ग्रीवांस मीटिंग में पिछली बार कांग्रेस MLA चंद्रमोहन नहीं पहुंचे थे। वहीं कालका एमएलए शक्तिरानी शर्मा व पंचकूला मेयर शामलाल बंसल मौजूद रहे थे। डीसी मौजूदगी में कुछ देर बाद ही मंत्री के पहुंचने पर मीटिंग शुरू होगी।
पिछली बार आया था जिम का विवाद
पिछली बार ग्रीवांस कमेटी की मीटिंग में एक ऐसी शिकायत आई, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। महिला ने आरोप लगाया कि घर के सामने चल रहे जिम में सुबह से लाउडस्पीकर पर गाने बजते हैं। बुलेट पर युवक आते हैं और घर के बाहर तमाशा करते हैं। हालात ऐसे हैं कि बहू-बेटियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। महिला का आरोप है कि जिम मालिक घर के सामने गाड़ी भी खड़ी कर देता है। पति ने विरोध किया तो धमकी दी-मैं सोनीपत का जाट हूं, बंदे मार देता हूं। मेरा रिकॉर्ड चेक करवा लेना। मंत्री पंवार ने पूछा कि पुलिस में शिकायत क्यों नहीं दी?
महिला ने उल्टा सवाल दागा-DSP खुद इसी जिम में आता है, फिर कार्रवाई कैसे होगी। यह सुनकर मंत्री ने मुस्कराते हुए कहा- ‘जिम ही बंद करवा दूंगा। न रहेगा बांस और न बजेगी बांसुरी।’ उन्होंने DC को पुलिस की मदद से जिम बंद करवाने के निर्देश दिए। DC सतपाल शर्मा ने जल्द कार्रवाई और अगली मीटिंग में रिपोर्ट पेश करने का भरोसा दिया।
Source link
पंचकूला में ग्रीवांस कमेटी की मीटिंग आज:मंत्री कृष्णलाल पंवार करेंगे सुनवाई, रखे जांएगें 8 परिवाद, पिछली बार सभी मौके पर निपटाए
