![]()
पानीपत के थाना चांदनीबाग पुलिस ने इंडो फार्म (सेक्टर-25) क्षेत्र में किराए के कमरे में घुसकर अकेली महिला से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, आरोपी ने महिला को शिकायत देने पर जान से मारने तक की धमकी भी दी है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद से फरार चल रहे आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। अकेली पाकर कमरे में घुसा आरोपी पुलिस को दी शिकायत में मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की रहने वाली और वर्तमान में इंडो फार्म में किराए पर रहने वाली पीड़िता ने बताया कि बीते 27 सितंबर की दोपहर करीब 12 बजे वह अपने कमरे पर अकेली थी। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला प्रियांशु जबरन उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर दी जान से मारने की धमकी पीड़िता ने जब हिम्मत दिखाकर शोर मचाया, तो आरोपी प्रियांशु ने उसे डराते-धमकाते हुए कहा कि यदि इस घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसे और उसके पति को जान से मार देगा। घटना के बाद पीड़िता ने थाना चांदनीबाग पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी प्रियांशु के खिलाफ BNS की धारा 74, 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी जांच महिला ASI लखविंदर कौर को सौंपी गई है।
Source link
पानीपत में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़:शोर मचाने पर भागा आरोपी, बोला- किसी को शिकायत दी तो जान से मार दूंगा
