![]()
ज्ञानपुर में पार्टी के निर्देश पर भदोही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वसीम अंसारी के नेतृत्व में सोमवार को सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट मुख्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च किया और जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम संबोधित 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी के हाथ में एक पिंजरा था, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की फोटो लगी थी। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त भाजपा के दबाव में काम कर रहे हैं। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग उठाई। देखें, 3 तस्वीरें… ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने, चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने, मतदाता सूची में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा समेत 9 मांगें रखी गईं। कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका को लेकर उठ रहे सवालों की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त की फोटो जलाकर विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेंगे।
Source link
कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ किया प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ता, राष्ट्रपति को संबोधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
