Headlines

कांग्रेस ने इंदरगढ़ नगर परिषद का घेराव कर तालाबंदी की:विधायक बोले- 3 साल में बाईपास की नींव तक नहीं रखी, कमीशनखोरी का भी आरोप




दतिया के इंदरगढ़ में नगर परिषद की कथित अव्यवस्थाओं, भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के आरोपों को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। दतिया विधायक घनश्याम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता रैली के रूप में नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। दोपहर करीब 2 बजे कार्यकर्ताओं ने कार्यालय का घेराव कर गेट पर तालाबंदी कर दी और भाजपा सरकार व नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में तहसीलदार दीपक यादव को ज्ञापन सौंपकर जलभराव, गंदगी और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच कर कार्रवाई की मांग की। विधायक बोले- बाईपास नहीं बना, जाम से परेशान शहर विधायक घनश्याम सिंह ने कहा कि इंदरगढ़ बाईपास की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन तीन साल पहले घोषणा के बावजूद काम शुरू नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि शहर में लगातार जाम की स्थिति को देखते हुए बाईपास जरूरी है। विधायक ने नगर परिषद में भाजपा का अध्यक्ष होने का हवाला देते हुए कमीशनखोरी और दलाली के आरोप भी लगाए। पूर्व विधायक ने अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल उठाए पूर्व विधायक राधेलाल बघेल ने प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गरीब और अनाथ लोगों की दुकानों पर कार्रवाई की जाती है, जबकि दबंगों द्वारा शासकीय जमीन पर किए गए कब्जों पर कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने ग्वालियर चौराहे पर हुई अतिक्रमण कार्रवाई का उदाहरण देते हुए सभी के खिलाफ समान कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस ने ज्ञापन में चेतावनी दी कि नगर की समस्याओं और लगाए गए आरोपों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *