![]()
कोटपूतली अग्रसेन भवन में अग्रवाल समाज समिति की बैठक अध्यक्ष एडवोकेट योगेश शरण बंसल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अग्रसेन जयंती महोत्सव के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। महोत्सव 4 से 11 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष योगेश शरण बंसल ने बताया कि महोत्सव के दौरान बच्चों, महिलाओं और समाज की प्रतिभाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। मीडिया प्रभारी हेमंत मोरीजावाला के अनुसार, 4 से 7 अक्टूबर तक महिला मंडल की ओर से रंगोली, फैंसी ड्रेस, खेल, नृत्य, निबंध, थाली सजावट, दीपक निर्माण और व्यंजन बनाने जैसी प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। 7 अक्टूबर को अग्र मेला और प्रश्नोत्तरी 7 अक्टूबर को अग्र मेला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें समाज के लोग और प्रतिभागी भाग लेंगे। 10 अक्टूबर को वार्षिक अधिवेशन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 10वीं और 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक तथा स्नातक और स्नातकोत्तर में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। स्टॉल लगाने के लिए 2 अक्टूबर तक आवेदन महोत्सव में स्टॉल लगाने के इच्छुक लोग 2 अक्टूबर तक 250 रुपए शुल्क जमा कर सकते हैं। समिति की ओर से महोत्सव के सभी कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
Source link
कोटपूतली में 4 से 11 अक्टूबर तक अग्रसेन जयंती महोत्सव:बच्चों-महिलाओं के लिए प्रतियोगिताएं, 10 को प्रतिभा सम्मान समारोह
