![]()
कटिहार में सोमवार को ‘लोकतंत्र बचाओ अभियान’ के तहत जिला कांग्रेस कमिटी ने समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय सिंह ने की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। पूर्व विधायक शकील अहमद खान ने लगाए आरोप
धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक शकील अहमद खान ने कहा कि चुनाव आयोग देश की महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्था है। लोगों को उम्मीद रहती है कि आयोग निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में हुए चुनावों को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। उन्होंने चुनाव में कथित ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाते हुए कहा कि इसका लाभ भाजपा को मिला है। बिहार और बंगाल में चुनाव दोबारा कराने की मांग
शकील अहमद खान ने कहा कि कांग्रेस चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार सवाल उठा रही है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के साथ बिहार और पश्चिम बंगाल में हुए चुनावों को दोबारा कराने की मांग भी रखी। जिला अध्यक्ष बोले- आयोग ने मर्यादा का किया हनन
जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग ने अपनी मर्यादा का हनन किया है। इसी के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रमुख मांग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा है। लोकतंत्र में चुनाव की निष्पक्षता और मतदाताओं के विश्वास को बनाए रखना जरूरी है। नारेबाजी कर पारदर्शिता की मांग
धरने में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
Source link
कांग्रेस का धरना, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग:कटिहार में 'लोकतंत्र बचाओ अभियान', बिहार-पश्चिम बंगाल में चुनाव दोबारा कराने की मांग
