Headlines

भाजपा की रूबी प्रसाद ने कांग्रेस पर साधा निशाना:कहा- संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने से पहले प्रमाण दें, हारने पर उठाते हैं सवाल




सोनभद्र में भाजपा जिला कार्यालय पर प्रेसवार्ता हुई। नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने से पहले ठोस प्रमाण दें। प्रशासनिक मामलों को राजनीतिक रंग देना गलत है। रूबी प्रसाद ने आरोप लगाया कि चुनाव हारने के बाद कांग्रेस निर्वाचन आयोग जैसी संस्थाओं पर सवाल उठाती है। ऐसे बयानों से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर आयोग के स्पष्टीकरण के आधार पर बात करने को कहा। सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि कांग्रेस को जनता का विश्वास दोबारा पाना मुश्किल लग रहा है, इसलिए वे संवैधानिक संस्थाओं पर भ्रम फैला रहे हैं।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी राजनीतिक दलों को संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा और निर्धारित प्रक्रियाओं का सम्मान करना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण पर निर्वाचन आयोग और कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने 27 मई 2026 के फैसले में बिहार में SIR के लिए आयोग की शक्ति पर विचार किया था। नन्दलाल गुप्ता ने कहा कि विपक्ष को संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाने के बजाय तथ्यों और आधिकारिक अभिलेखों के आधार पर अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में संस्थाओं की निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस मौके पर जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष ब्रिजेश श्रीवास्तव, जिला सह मीडिया प्रभारी अमन मौर्या सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *