Headlines

नौरोजाबाद में वृक्षारोपण में लापरवाही, वनरक्षक निलंबित:डीएफओ के निरीक्षण में पोल, जाली और गेट नदारद मिले; पाली मुख्यालय अटैच किया




उमरिया जिले के नौरोजाबाद वन परिक्षेत्र में वृक्षारोपण कार्य में लापरवाही का मामला सामने आया है। इस लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए डीएफओ विवेक सिंह ने सस्तरा बीट के वनरक्षक रघुवरशरण गौतम को तत्काल निलंबित कर दिया है। डीएफओ विवेक सिंह ने विभागीय अधिकारियों के साथ नौरोजाबाद वन परिक्षेत्र के सस्तरा बीट में चल रहे वृक्षारोपण कार्य का निरीक्षण किया था। इस दौरान मौके पर लगाए जाने वाले पोल, सुरक्षा जाली, प्रवेश गेट और सूचना बोर्ड गायब पाए गए। वनों की सुरक्षा में बड़ी चूक वृक्षारोपण स्थल पर बुनियादी सामग्रियां न मिलने को कार्य में गंभीर लापरवाही और वनों की सुरक्षा में बड़ी चूक माना गया है। इसी आधार पर डीएफओ ने वनरक्षक रघुवरशरण गौतम के खिलाफ निलंबन की निलंबन की कार्रवाई के आदेश जारी किए। निलंबन आदेश के मुताबिक, निलंबन अवधि के दौरान वनरक्षक रघुवरशरण गौतम का मुख्यालय वन परिक्षेत्र पाली तय किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलता रहेगा। डीएफओ बोले- किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं डीएफओ विवेक सिंह ने बताया कि वृक्षारोपण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्य की गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आगे भी लगातार ऐसे निरीक्षण जारी रहेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *