Headlines

हिमाचल के कई शहरों में आज भारी बारिश का अलर्ट:IMD ने जारी की एडवाइजरी; लैंडस्लाइड और सड़कें बाधित होने का खतरा




हिमाचल प्रदेश में मानसून की सक्रियता के कारण आज मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। विशेषकर पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। आज कांगड़ा, चंबा, मंडी, कुल्लू, शिमला, सोलन और सिरमौर सहित आसपास के क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां देखी जा सकती हैं। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। इस बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 1 और 2 सितंबर को भी कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इसे देखते हुए नदी-नालों और खड्डों के आसपास रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, पत्थर गिरने और सड़क मार्ग प्रभावित होने का खतरा बना हुआ है। वाहन चालकों को भी विशेष सावधानी बरतने और संवेदनशील सड़कों पर अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। तापमान में कोई बदलाव नहीं मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में अधिकतम तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है। कई स्थानों पर तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। ऊना में अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही यात्रा की योजना बनाएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *