![]()
पटना में सोमवार की सुबह गंगा में नाबालिग डूब गया। वो अपने 5 दोस्तों के साथ दीघा घाट पर पहुंचा था। घाट पर नहाने की प्लानिंग पांचों ने रविवार शाम को ही कर ली थी। घाट पर पहुंचने के बाद मोनी ने चप्पल उतारी और पानी में बाइक खड़ी कर तस्वीर लेने के लिए दोस्तो से कहा। इसी दौरान वो पानी में गिर गया और पानी की गहराई में चला गया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। नाबालिग कृष्णा नगर निवासी मोतीलाल के रहने वाले मोतीलाल का बेटा मोनी है (17) है, जो फिलहाल लापता है। मामला दीघा थाना क्षेत्र की है। मौके से कुछ तस्वीरें… एनडीआरएफ की टीम कर रही तलाश घटना की सूचना मिलने के बाद दीघा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दीघा थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि रामकृष्णा नगर इलाके से पांच बच्चे घाट पर आए थे। इनमें से एक गंगा में डूब गया है। NDRF की टीम की मदद से नदी में उसकी तलाश की जा रही है। फिलहाल नाबालिग का कोई सुराग नहीं मिला है। टीम लगातार खोजबीन में जुटी हुई है। परिजन के अनुसार मोनी ने हाल में ही मैट्रिक परीक्षा पास की थी। इंटर में एडमिशन लिया था।
Source link
गंगा में नाबालिग डूबा, एनडीआरएफ कर रही तलाश:दोस्तों के साथ घाट पर गया था, नदी किनारे बाइक पर बैठकर खींचा रहा था फोटो
