Headlines

एटीएस अधिकारी बनकर महिला से 4.50 लाख रुपए की ठगी:पाकिस्तान से 300 करोड़ आने का डर दिखाकर डिजिटल अरेस्ट किया, आगरा से 2 गिरफ्तार




बोकारो पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट कर महिला से 4.50 लाख रुपए की ठगी करने वाले दो आरोपियों को आगरा से गिरफ्तार किया है। गोमिया की पुष्पलता त्रिपाठी ने 13 मार्च 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। अपराधियों ने खुद को महाराष्ट्र एटीएस अधिकारी बताकर महिला के पति के खाते में पाकिस्तान से 300 करोड़ रुपये आने की बात कही। आरोपियों ने 16 लाख रुपये कमीशन का आरोप लगाया। गिरफ्तारी का डर दिखाकर महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 4.50 लाख रुपये ठग लिए गए। बोकारो एसपी के निर्देश पर टीम ने आगरा में छापेमारी कर रवि कुमार (23) और ऋतिक कुशवाहा (21) को गिरफ्तार किया। रवि नगला हरमुख और ऋतिक खेरागढ़ का निवासी है। उनके पास से आईफोन 15 और नथिंग फोन (3ए) बरामद हुए हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की जानकारी जुटा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *