Headlines

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग …..:पहले दिन 223 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल,ग्राउड पर पहुंचे डिप्टी CM अरुण साव, खिलाड़ियों से मिले




छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल सोमवार से रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में शुरू हो गया। दो दिवसीय ट्रायल के पहले दिन 223 खिलाड़ियों ने मैदान पर उतरकर अपना हुनर दिखाया। ट्रायल के लिए कुल 373 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। ट्रायल के दौरान उप मुख्यमंत्री और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव भी स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने मैदान पर खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनसे बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने खिलाड़ियों को ट्रायल के लिए शुभकामनाएं भी दीं। छत्तीसगढ़ में हॉकी की जड़ें मजबूत-मंत्री अरुण साव मंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हॉकी की जड़ें काफी मजबूत हैं। ट्रायल में खिलाड़ियों की संख्या और उनका उत्साह इसका प्रमाण है। उन्होंने कहा कि मैदान पर खिलाड़ियों में हॉकी के प्रति जुनून देखने को मिला। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का उद्देश्य प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को ऐसा मंच देना है, जहां उन्हें बेहतर प्रतिस्पर्धा का अनुभव मिले और वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ खेलने का अवसर पा सकें। 6 टीमों के लिए खिलाड़ियों का होगा चयन छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी। इन्हीं टीमों के लिए खिलाड़ियों के चयन के लिए यह ट्रायल आयोजित किया जा रहा है। चयन प्रक्रिया छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के तय नियमों और मापदंडों के अनुसार हो रही है। ट्रायल की निगरानी खेल अधिकारियों, हॉकी विशेषज्ञों, हॉकी संघ के प्रतिनिधियों और वरिष्ठ खिलाड़ियों का पैनल कर रहा है। इसमें खेल अधिकारी दीनू प्रसाद पटेल, रायपुर की वरिष्ठ हॉकी प्रशिक्षक रश्मि संध्या एक्का, बिलासपुर के वरिष्ठ हॉकी प्रशिक्षक राकेश टोप्पो, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मृणाल चौबे, राजनांदगांव के अनुराग श्रीवास्तव और वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी अमिताभ मानिकपुरी शामिल हैं। कल सुबह 9 बजे से ट्रायल चयन ट्रायल का दूसरा और आखिरी दिन 29 सितंबर को सुबह 9 बजे से शुरू होगा। ट्रायल पूरा होने के बाद चयनित खिलाड़ियों की सूची और पूरी प्रक्रिया की रिपोर्ट खेल संचालनालय को दी जाएगी। इसके आधार पर लीग की छह टीमों का गठन किया जाएगा। 21 अक्टूबर से शुरू होगी हॉकी लीग छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का पहला सीजन 21 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में होगा।लीग में छह टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें राजधानी रॉयल्स, चित्रकोट चैलेंजर्स, संस्कारधानी स्ट्राइकर्स, चक्रधर चैंपियंस, न्यायधानी नाइट्स और मैनपाट टाइटन्स शामिल हैं। हर टीम में होंगे 22 खिलाड़ी लीग की प्रत्येक टीम में 22 खिलाड़ी होंगे। इनमें छत्तीसगढ़ के 18 खिलाड़ी शामिल होंगे, जबकि चार खिलाड़ी राज्य के बाहर के राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर के होंगे। लीग का उद्देश्य प्रदेश में हॉकी के लिए बेहतर माहौल तैयार करना और उभरते खिलाड़ियों को ज्यादा मौके देना है। ‘चलो रे संगी, हॉकी खेलबो’ टैगलाइन के साथ आयोजित होने वाली यह लीग प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों की हॉकी प्रतिभाओं को एक मंच पर लाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *