Headlines

राजस्थान बार काउंसिल में दो महिला एडवोकेट मनोनीत:जोधपुर की वर्षा बिस्सा और जयपुर की गायत्री राठौड़ को मुख्य न्यायाधीश ने किया नियुक्त




राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजय के. अग्रवाल ने जोधपुर की अधिवक्ता वर्षा बिस्सा और जयपुर की वरिष्ठ अधिवक्ता गायत्री राठौड़ को राजस्थान बार काउंसिल का सह-मनोनीत सदस्य नियुक्त किया है। कार्यवाहक सचिव विकास ढाका ने जानकारी दी कि यह नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट के 2 सितंबर के आदेश के तहत की गई है। राजस्थान बार काउंसिल में कुल 25 सदस्य हैं। इनमें से 23 सदस्यों का चुनाव हुआ है, जबकि दो महिला सदस्यों को मनोनीत करने का नियम था। मुख्य न्यायाधीश ने इस नियुक्ति प्रक्रिया में निर्वाचित सदस्यों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं और न्यायाधीशों से सुझाव भी लिए थे। अधिवक्ता वर्षा बिस्सा ने महिला महाविद्यालय, जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की है। साल 2011 में वे राजस्थान बार काउंसिल में अधिवक्ता बनी थीं और तब से राजस्थान हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *