![]()
फतेहाबाद जिले की जाखल अनाज मंडी में सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई है। 4 दिन पहले ही डीसी ने मंडी का दौरा कर सफाई और शौचालय दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद हालात खराब हैं। सार्वजनिक शौचालय का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे मंडी में आने वाले किसानों और मजदूरों को गंदगी व बदबू के बीच से गुजरना पड़ रहा है। धान की आवक के बीच यह स्थिति चिंताजनक है। गंदे पानी की निकासी सुनिश्चित करने की मांग शौचालय के आसपास गंदगी और पानी जमा होने से दुकानदारों को भी परेशानी हो रही है। दुकानदार प्रिंस कुमार, महेश, मनी और मजदूर जोरा, राम कुमार, किसान जगसीर सिंह, हरविंदर सिंह ने बताया कि बदबू से बैठना मुश्किल है। स्थानीय दुकानदारों और किसानों ने प्रशासन से तुरंत सफाई करवाने, गंदे पानी की निकासी और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि धान सीजन में दिक्कत न हो। एसडीएम ने कही समाधान कराने की बात जब इस बारे में टोहाना एसडीएम आकाश शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला आपके माध्यम से संज्ञान में आया है। अधिकारियों को आज ही दिशा निर्देश देकर समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
Source link
जाखल मंडी में शौचालय का गंदा पानी सड़क पर:बदबू से किसान-दुकानदार परेशान, डीसी के दौरे के 4 दिन बाद भी सफाई बदहाल
