Headlines

गर्लफ्रेंड को लेकर 11वीं के छात्रों में विवाद:बीच-बचाव करने पहुंचे युवक के पेट पर चाकू से हमला




रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र के छपोरा गांव में 11वीं कक्षा के छात्रों के बीच गर्लफ्रेंड को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे युवक हरीश रात्रे पर चाकू से हमला कर दिया गया। मुख्य आरोपी दिव्यांश बंजारे ने हरीश के पेट में चाकू से वार किया। हमले में घायल हरीश का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, विवाद के दौरान दिव्यांश बंजारे के साथ तरुण बंजारे और एक नाबालिग भी मौजूद था। आरोप है कि तरुण और नाबालिग ने हरीश को पकड़ रखा था, इसी दौरान दिव्यांश ने उसके पेट में चाकू मार दिया। वारदात के बाद भागे, पुलिस ने पकड़ा हमले के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलने के बाद विधानसभा पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और तत्परता से तीनों को पकड़ लिया। पुलिस ने दिव्यांश बंजारे और तरुण बंजारे को गिरफ्तार किया है, जबकि अपचारी बालक को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। हत्या के प्रयास समेत धाराओं में केस पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। घटना में इस्तेमाल चाकू की तलाश और बरामदगी की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस विवाद के पीछे की पूरी वजह और घटनाक्रम की भी जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *