Headlines

गोपालगंज-300 लोगों के लिए शुरू हुआ राहत कैंप:जागीरीटोला के मंगुराहा मिडिल स्कूल में प्रभावित परिवारों को भोजन,प्रशासन अलर्ट




गोपालगंज में बाढ़ और जलजमाव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया है। बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए जागीरीटोला स्थित मंगुराहा मिडिल स्कूल में राहत शिविर शुरू किया गया है। फिलहाल शिविर में करीब 300 लोगों के रहने और भोजन की व्यवस्था की गई है। सुबह-शाम भोजन, साफ पानी की व्यवस्था राहत शिविर में रह रहे प्रभावित परिवारों के लिए रोजाना ताजा और पौष्टिक भोजन तैयार कराया जा रहा है। प्रशासन की ओर से भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। सुबह और शाम के भोजन के साथ पीने के लिए साफ पानी और अन्य जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। सीओ ने लिया राहत व्यवस्था का जायजा सदर अंचलाधिकारी रजत कुमार बरनवाल ने राहत शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि फिलहाल 300 लोगों के रहने और भोजन की व्यवस्था है। जरूरत पड़ने पर शिविर की क्षमता बढ़ाई जाएगी, ताकि बाढ़ प्रभावित किसी भी व्यक्ति को परेशानी न हो। जलस्तर बढ़ा तो खुलेंगे नए राहत शिविर प्रशासन की टीमें लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति का आकलन कर रही हैं। अधिकारियों के अनुसार, यदि जलस्तर में और बढ़ोतरी होती है या नए इलाके बाढ़ की चपेट में आते हैं, तो वहां भी राहत शिविर शुरू किए जाएंगे। प्रशासन ने आपदा प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों को सक्रिय कर दिया है। राहत कैंप में मिल रही बुनियादी सुविधाएं शिविर में शरण लेने वाले लोगों ने प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्था पर संतोष जताया है। प्रशासन का दावा है कि प्रभावित परिवारों को भोजन, पानी और ठहरने समेत जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए टीमें लगातार काम कर रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *