कुल्लू में गैस रिसाव से भड़की आग:परिवार के 3 सदस्य झुलसे; 2 को गंभीर हालत में एम्स बिलासपुर किया रेफर




कुल्लू जिले के हुरला गांव में गैस रिसाव से भड़की आग से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में एक ही परिवार के 3 सदस्य झुलस गए। घायलों में 58 वर्षीय बिमला देवी, उनके 40 वर्षीय बेटे ज्ञान चंद और 23 वर्षीय प्रियंका शामिल हैं। हादसे में बिमला देवी और ज्ञान चंद गंभीर रूप से झुलसे हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। प्रियंका का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में जारी है। प्रत्यक्षदर्शी और प्रियंका की माता कृष्णा देवी ने बताया कि यह हादसा मकान की निचली मंजिल में उनके जेठ के कमरे में गैस रिसाव के कारण हुआ। उस समय कमरे में जेठानी बिमला देवी और भतीजा ज्ञान चंद मौजूद थे, जो गैस रिसाव की चपेट में आ गए। मकान की ऊपरी मंजिल तक पहुंच गैस का प्रभाव कृष्णा देवी के अनुसार, गैस का प्रभाव धीरे-धीरे मकान की ऊपरी मंजिल तक पहुंच गया, जिससे उनकी बेटी प्रियंका भी इसकी चपेट में आकर झुलस गईं। हादसे के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया। चिकित्सकों ने बिमला देवी और ज्ञान चंद की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एम्स बिलासपुर रेफर किया। घटना की जानकारी संबंधित विभाग और प्रशासन को दे दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *