Headlines

पंचायती राज चुनाव से पहले CM भजनलाल का बाड़मेर दौरा:बाछड़ाऊ जनसभा स्थल का विधायक, एसपी और एडीएम ने लिया जायजा




सीएम भजनलाल शर्मा पंचायती राज चुनाव से पहले 30 सितंबर को बाड़मेर आ रहे हैं। बाछड़ाऊ में होने वाले प्रोग्राम को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। सोमवार देर शाम को विधायक आदूराम मेघवाल, एसपी चूनाराम जाट एडीएम रविंद्र कुमार प्रोग्राम स्थल पहुंचे। इससे पहले बीजेपी ऑफिस में जिलाध्यक्ष अनंतराम विश्नोई की अध्यक्षता में मीटिंग की गई। वहीं प्रोग्राम को लेकर कार्यों का बांटा गया है। जिलाध्यक्ष अनंतराम विश्नोई ने कहा- 30 सितंबर को सीएम भजनलाल शर्मा बाड़मेर आएंगे। यहां पर जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम दोपहर 12 बजे बाछड़ाऊ पहुंचने का प्रोग्राम प्रस्तावित है। दरसअल, सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेजी से शुरू कर दी गई है। प्रोग्राम की तैयारियों को लेकर चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने प्रस्तावित सभा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। विधायक मेघवाल ने सभा स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम की रूपरेखा, मंच व्यवस्था, आमजन एवं कार्यकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था, आवागमन, पार्किंग, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली। विधायक मेघवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ सकारात्मक एवं आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय और जिम्मेदारी के साथ जुटें। विधायक मेघवाल के निरीक्षण के दौरान एसपी चुनाराम जाट, अतिरिक्त जिला कलेक्टर रविंद्र कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य, चौहटन उपखंड अधिकारी अनिल कुमार, बाछड़ाऊ पूर्व सरपंच मानाराम बेनीवाल, पूर्व सरपंच बालाराम मेघवाल, समाजसेवी रेखाराम, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश बेनीवाल सहित कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित रहे। भाजपा ऑफिस में की मीटिंग बाछड़ाऊ में होने वाले कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी बाड़मेर के जिला पदाधिकारी की मीटिंग का आयोजन पार्टी कार्यालय में संपन्न हुआ। उक्त बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अनंत राम बिश्नोई ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा की। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर कार्यों का बंटवारा किया। बिश्नोई ने बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री बाछड़ाऊ में सुबह 10:00 बजे आम सभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संवाद का कार्यक्रम रहेगा । मीटिंग में डॉ. प्रियंका चौधरी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिलीप पालीवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा, जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह इंदा, रमेश शर्मा तथा लूणकरण बोथरा, ललित बोथरा, खुमान सिंह सोढ़ा, जिला मंत्री ईश्वर नवल और रेखा चांडक, रेनू दर्जी, दिलीप सिंधी सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *